
पंडोरा पेपर में पाकिस्तान के 700 लोगों के नाम, इमरान खान के कई करीबी का भी खुलासा
Zee News
पंडोरा पेपर में पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तारिन समेत प्रधानमंत्री इमरान खान के कई करीबियों के भी नाम हैं.
नई दिल्ली: इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (ICIJ) ने रविवार को "पेंडोरा पेपर्स" जारी किया है. इसमें दुनिया भर के हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की जानिब से रखे गए वित्तीय रहस्यों का खुलासा हुआ है. इस पेपर में पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तारिन समेत प्रधानमंत्री इमरान खान के कई करीबियों के भी नाम हैं.
पेंडोरा पेपर्स के तहत लीक हुए दस्तावेजों से पता चला है कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के आंतरिक घेरे के प्रमुख सदस्य, जिनमें कैबिनेट मंत्री, उनके परिवार और प्रमुख वित्तीय समर्थक शामिल हैं, के पास कई तरह की कंपनियां और ट्रस्ट हैं, जिनके पास लाखों डॉलर का छिपा हुआ माल हैं.
More Related News
