
'पंजाब विकास पार्टी' के नाम से अमरिंदर सिंह बनाएंगे नई पार्टी, सिद्धू को हराना होगा मकसद
Zee News
अमरिंदर सिंह ने कहा था, मैं 52 साल से राजनीति में हूं, लेकिन उन्होंने मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया. साढ़े दस बजे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुझसे कहा कि आप इस्तीफा दे दो.
नई दिल्लीः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान करने वाले हैं. सूत्रों के अनुसार कैप्टन की नई पार्टी का नाम पंजाब विकास पार्टी होगा. सूत्रों के अनुसार अपनी नई पार्टी के गठन पर विचार करने के लिए कुछ ही दिनों में कैप्टन अपने करीबी नेताओं की एक बैठक बुलायेंगे जिसमें सिद्दू विरोधी गुट के तमाम नेता शामिल होंगे.
सिद्धू को हराना ही लक्ष्य कैप्टन पहले भी कह चुके हैं कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को हराना उनका पहला लक्ष्य है. ऐसे में उनकी नव गठित पार्टी की ओर से सिद्धू के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव में एक मजबूत दावेदार को चुनावी मैदान में उतारा जायेगा. इस बीच कैप्टन पंजाब के तमाम किसान नेताओं से भी सम्पर्क साधेंगे. साथ ही कुछ छोटे दलों को भी अपने साथ लाएंगे.
