
पंजाब में Captain Amarinder Singh से नाराज विधायकों से दिल्ली में पूछताछ का दौर जारी, पैनल कर रहा है चर्चा
Zee News
Split in Punjab Congress! चुनाव में पार्टी द्वारा किए वादों को पूरा ना करने जैसे आरोपों के बाद कई कांग्रेसी विधायक सरकार पर सवाल उठा रहे थे. ऐसे में आलाकमान का बनाया पैनल उनकी सुनवाई कर रहा है. वहीं चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह के सामने असहज स्थिति बनी हुई है.
नई दिल्ली: पंजाब (Punjab) प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उठा भूचाल थमा नहीं है. कोरोना संकट से जूझ रहे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के लिए अगले साल होने वाले चुनावों से पहले असहज करने वाली स्थिति बनी हुई है. इस बीच पंजाब कांग्रेस के झगड़े पर दिल्ली में पार्टी की अहम बैठक हो रही है. इस बीच पंजाब प्रदेश कांग्रेस (PPC) अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jhakhar) ने कहा गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले खुले घूम रहे हैं. जबकि पंजाब के लोग न्याय चाहते हैं.More Related News
