
पंजाब में 15 जून तक के लिए बढ़ा Lockdown, जानिए किन चीज़ों को खोलने की दी गई इजाज़त
Zee News
अमरिंदर सिंह ने कहा कि आने वाले हफ्तों में कोरोना के मामलों की बुनियाद पर और छूट दी जाएगी, अगर मामलों में गिरावट जारी रहती है, तो जिम और रेस्तरां एक हफ्ता के बाद 50 फीसदी के साथ खोले जा सकते हैं.
चंडीगढ़: पंजाब के वज़ीरे आला अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कुछ छूटों के साथ रियासत भर में कोविड-19 की पाबंदियों को 15 जून तक बढ़ाने का हुक्म दिया, जिसमें शाम 6 बजे तक दुकानें खोलने की इजाज़त दी जाएगी और निजी दफ्तर 50 फीसदी के साथ काम कर सकते हैं. हालांकि रात का कर्फ्यू शाम सात बजे से लागू रहेगा. वज़ीरे आला अमरिंदर सिंह शनिवार समेंत हफ्ता के दिनों में सुबह 6 बजे तक और रविवार को नियमित रूप से वीकेंड कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया.More Related News
