
पंजाब में रोजगार के लिए नई स्कीम, युवाओं को दी जाएगी स्किल ट्रेनिंग
Zee News
पंजाब हुकूमत के इस नई योजना के तहत रियासत के बेरोजगार युवाओं को अपनी सलाहियत को उभारने में मदद मिलेगी और उनके के लिए नौकरी के अवसर बढ़ेंगे.
चंडीगढ़: पंजाब के वज़ीरे आला कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Captain Amarinder Singh) की सदारत में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी. पंजाब में युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए एक नई योजना शुरू की गई है, जिसका नाम 'मेरा काम मेरा मान' रखा गया है. पंजाब हुकूमत के इस नई योजना के तहत रियासत के बेरोजगार युवाओं को अपनी सलाहियत को उभारने में मदद मिलेगी और उनके के लिए नौकरी के अवसर बढ़ेंगे. इस नई योजना के साथ ही पंजाब के चुनाव से ठीक छह महीने पहले कैप्टन हुकूमत ने बेरोजगारों के लिए रोजगार मुहैया करवाने का अपना वादा भी पूरा कर दिया है.More Related News
