
पंजाब में ‘नींबू घोटाला’, मंत्री के आदेश पर हुई ये कार्रवाई
Zee News
अब नींबू के दाम क्या बढ़े इसकी चोरी और घोटाले भी सामने आने लगे हैं. पंजाब में नींबू घोटाले का मामला सामने आया है. आरोप है कि जेलर ने नींबू खरीद को लेकर बिल में गड़बड़ी की.
चंडीगढ़ : पंजाब की जेल में अनोखा ‘नींबू घोटाला’ सामने आया है. इस घोटाले के आरोप में एक जेलर को सस्पेंड कर दिया गया है. शिकायत के बाद जेल मंत्री के आदेश पर निलंबन की यह कार्रवाई की गई है.
कपूरथला की मॉर्डन जेल का मामला पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कपूरथला मॉडर्न जेल का निरीक्षण किया था. उस समय कैदियों ने राशन व सब्जी में गड़बड़ी की शिकायत की थी. शिकायत के बाद जेल मंत्री ने नींबू के स्टॉक और बिल के सत्यापन के आदेश दिए.
More Related News
