
पंजाब: मंडियों में लगा धान का अंबार, CM चन्नी यूपी की सियासत में व्यस्त
Zee News
अपना धान लेकर आ रहे किसानों के सामने परेशानियों का अंबार लगा है. इन अनाज मंडियों में सरकारी एजेंसियों ने धान ना खरीदने की एक नई तकनीक निकाली है.
नई दिल्ली: पिछले कुछ महीनों से सियासत का केंद्र बने पंजाब में इन दिनों किसान बेहद परेशान है. दरअसल पंजाब की अनाज मंडियों में धान की नई फसल आनी शुरू हो गई है. अपना धान लेकर आ रहे किसानों के सामने परेशानियों का अंबार लगा है. इन अनाज मंडियों में सरकारी एजेंसियों ने धान ना खरीदने की एक नई तकनीक निकाली है. ये एजेंसियां धान में नमी का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही हैं, जिसकी वजह से किसानों का सारा धान मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा है. किसानों की परेशानी है की अगर बरसात हुई तो उनकी सालभर की मेहनत मिट्टी में मिल जायेगी.
सबसे बड़ी मंडी में भी नहीं है धान रखने की जगह
More Related News
