
पंजाब नेशनल बैंक में चोरी के मामले में बड़ी कामयाबी, फरार कर्मचारी हुआ गिरफ्तार
Zee News
गिरफ्तार कर्मचारी सहायक प्रबंधक की लॉकर तोड़ने में मदद करता था और इसके लिए प्रति लॉकर 20 हजार रुपए उसे दिए जाते थे. यह कर्मचारी ही लॉकर तोडने वाले मिस्त्री मकबूल अंसारी को लाया था.
Palamu: झारखंड के पलामू से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां, पुलिस ने मेदिनीनगर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के लॉकर से जेवर चोरी होने के मामले में बैंक के फरार कर्मचारी मनोज सिंह चेरो को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. यह इस मामले में 15वीं गिरफ्तारी है.
21 लाख के गहने चोरी होने की थी शिकायत उल्लेखनीय है कि बैंक के लॉकर से जेवर चोरी होने को लेकर पहली प्राथमिकी कृषि वैज्ञानिक डॉ अशोक सिन्हा ने गत 15 सितम्बर को दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने अपने लॉकर से 21 लाख रुपए के मूल्य के गहने चोरी होने की शिकायत की थी.
More Related News
