
पंजाब के 2 जिलों की 2 कहानी, एक में जमकर जल रही पराली तो दूसरे में कोई घटना नहीं
Zee News
पठानकोट राज्य का एकमात्र जिला है, जहां इस मौसम में अब तक एक भी पराली जलाने की घटना नहीं हुई है.
चंडीगढ़. पंजाब में 15 सितंबर और 22 अक्टूबर के बीच पराली जलाने की 3,700 घटनाएं हुईं जिनमें 60 प्रतिशत मामले माझा क्षेत्र के तीन जिलों - तरन तारन, अमृतसर और गुरदासपुर से हैं. लुधियाना स्थित पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, तरन तारन से पराली जलाने के 1,034 मामले सामने आए जो राज्य में सबसे अधिक है.
इसके बाद अमृतसर से पराली जलाने के 895 मामले और गुरदासपुर से 324 मामले सामने आए. इस दौरान राज्य में पराली जलाने के कुल 3,696 मामले आए हैं. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अक्टूबर और नवंबर में वायु प्रदूषण के स्तर में खतरनाक वृद्धि के पीछे पंजाब और हरियाणा में पराली जलाना एक कारण है.
More Related News
