
पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी इंतिकाल कर गए, CM अमरिंदर सिंह ने जताया शोक
Zee News
शाही इमाम का चेन्नई के एक बड़े अस्पताल में पिछले करीब एक महीने तक इलाज चला. बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिन पहले ही लुधियाना वापस आए थे, लेकिन कोई खास इफाका नहीं हुआ.
चंडीगढ़: पंजाब के शाही इमाम हजरत मौलाना हबीब उर-रहमान सानी लुधियानवी का लुधियाना के एक निजी अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद इंतिकाल हो गया. जनाजे की नमाज 10 सितंबर को रात 8: 30 बजे फील्ड गंज चौक जामा मस्जिद के बाहर अदा की जाएगी. गौरतलब है कि शाही इमाम का चेन्नई के एक बड़े अस्पताल में पिछले करीब एक महीने तक इलाज चला. बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिन पहले ही लुधियाना वापस आए थे, लेकिन कोई खास इफाका नहीं हुआ, बल्कि आए दिन तकलीफ बढ़ती गई. डायलिसिस की वजह से उन्हें लुधियाना के सीएमसी के आइसीयू में एडमिट किया गया था.More Related News
