
पंजाबी सिंगर एमी विर्क पर गीत के जरिए मुसलमानों की धार्मिक भावनाए आहत करने का इल्जाम
Zee News
जामा मस्जिद से नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने पंजाबी सरकार से गायक ऐमी विर्क की खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है.
लुधियानाः पंजाबी सिंगर और अदाकार एमी विर्क पर मुस्लिमों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का इल्जाम लगा है. जामा मस्जिद से नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने पंजाबी सरकार से गायक ऐमी विर्क की खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने इल्जाम लगाया है कि विर्क ने अपने गाने में इस्लाम के अखिरी पैगंबर मोहम्मद साहब (स.) की बेअदबी की है. नायब शाही इमाम ने कहा कि इस्लाम धर्म में अल्लाह की तरफ से आखिरी रसूल हजरत मुहम्मद सल्ललाहु अलैही वसलम को सबसे बड़ा दर्जा दिया गया है. वह अल्लाह के आखरी रसूल हैं. उनके खिलाफ किसी तरह की गुस्ताखी बर्दास्त नहीं किया जाएगा.More Related News
