
पंजशीर पर तालिबान के दावों के बीच अहमद मसूद ने किया ट्वीट, कही ये बात
Zee News
NRF ने तालिबान के दावों के खिलाफ बयान दिया है और उसका कहना है कि वो अभी भी सभी मोर्चों पर डटा हुआ है. जबकि तालिबना प्रवक्ता ने दावा किया है कि पूरे पंजशीर को कब्जे में ले लिया गया है.
काबुल: आज तालिबान ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके दावा किया है कि उसने पंजशीर प्रांत पर क़ब्ज़ा कर लिया है और विरोधी दल के नेताओं का कुछ पता नहीं है. तालिबना ने ये भी दावा किया है कि मुल्क के पूर्व उप-राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह देश छोड़कर भाग गए हैं. I'm safe, mate, don't worry. इसी बीच तालिबान विरोधी गुट नेशनल रेसिस्टेंस फ़्रंट (NRF) के नेता अहमद मसूद ने ट्वीट करके बताया है कि वो महफूज़ हैं. मसूद ने ट्वीट किया है, 'मैं महफूज़ हूँ, दोस्त, परेशान ना हों.'More Related News
