
पंचायत चुनाव में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात
Zee News
कोरोना काल के दौरान पंचायत चुनाव में मृत सभी सरकारी कर्मियों के आश्रितों के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है.
लखनऊ: कोरोना की दूसरी लहर के दौरान उत्तरप्रदेश में पंचायत चुनाव आयोजित हुए. इसमें कई सरकारी कर्मचारी ड्यूटी करते हुए कोरोना की चपेट में आये और जान चली गयी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर विपक्ष पहले ही सवाल खड़े कर रहा था कि संक्रमण के साये में चुनाव क्यों करवाये गए. अब योगी सरकार ने विपक्ष को मुद्दाहीन करते हुए सभी दिवंगत सरकारी कर्मियों के परिजनों को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है.More Related News
