
पंचतत्व में विलीन हुए 'फ्लाइंग सिख', राजकीय सम्मान के साथ दी गई मिल्खा सिंह को अंतिम विदाई
NDTV India
स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के मटका चौक स्थित श्मशान घाट में किया गया.
स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के मटका चौक स्थित श्मशान घाट में किया गया. इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह समेत कई हस्तियां उपस्थित रही. बता दें कि उनका कोरोना संक्रमण से एक महीने तक जूझने के बाद कल देर रात निधन हो गया . पंजाब सरकार ने मिल्खा सिंह के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है.












