
न्यूजीलैंड में 'आतंकी हमला', हमलावर ने सुपरमार्केट के अंदर कई लोगों को चाकू मारा
Zee News
Terroist Attack in New Zealand: वज़ीरे आज़म जेसिंडा अर्डर्न ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया. उन्होंने कहा कि हमलावर श्रीलंकाई नागरिक था जो इस्लामिक स्टेट समूह से मुतासिर था.
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड (New Zealand) के ऑकलैंड (Auckland) में मौजूद एक सुपरमार्केट (Supermarket) में शुक्रवार चाकूबाजी (Stabbing) की घटना सामने आई है, जिसमें हमलावर ने चाकू मारकर छह लोगों को घायल कर दिया था. इसके बाद पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हमलावर को गोली मारकर ढेर कर दिया गया. तब तक हमलावर ने 6 लोगों को ज़ख्मी कर दिया था.More Related News
