)
न्यूक्लियर vs डीजल सबमरीन की अंडर वाटर जंग! जानें कौन है समंदर का असली ‘महाबली’? एक वॉर में बर्बाद हो जाएगा शहर
Zee News
Nuclear submarines vs diesel submarines: दुनिया भर की नेवी में न्यूक्लियर सबमरीन की चर्चा सबसे अधिक होती है. क्योंकि समंदर का यह एक ऐसा हथियार है, जो एक वॉर में किसी देश की कमर तोड़ सकता है, लेकिन ऐसे कई देश हैं जो न्यूक्लियर सबमरीन का मुकाबला डीजल सबमरीन से कर रहे हैं. ऐसे में जानिए डीजल बनाम न्यूक्लियर सबमरीन में कौन ज्यादा ताकतवर है.
Nuclear submarines vs diesel submarines: मॉडर्न वॉरफेयर में ड्रोन, हाइपरसोनिक मिसाइल और 5वीं पीढ़ी के फाइटर एयरक्राफ्ट का जमाना चल रहा है. ऐसा कहा जाता है कि जिस देश की एयरफोर्स ताकतवर है, उससे कोई भी देश पंगा नहीं लेना चाहता है. इसके बावजूद भी अगर कोई देश दुनिया की महाशक्ति होने का खम ठोकता है तो उसे जल, थल और वायु तीनों क्षेत्रों में दबदबा बनाना होगा. क्योंकि फुल स्केल वॉर में कोई भी देश तभी टिक सकता है, जब एयरफोर्स के साथ उनकी नेवी भी उतनी ही ताकतवर हो.
