)
न्यूक्लियर मिशन में प्राइवेट प्लेयर्स की एंट्री, भारत सरकार का क्रांतिकारी कदम; शांति बिल से ऊर्जा सेक्टर को मिलेगा बूस्ट
Zee News
Nuclear bill: भारत सरकार डिफेंस सेक्टर के बाद न्यूक्लियर सेक्टर को बूस्ट करने की योजना पर काम कर रही है. इसके लिए न्यूक्लियर प्रोग्राम के दरवाजे प्राइवेट कंपनियों के लिए खोलने की तैयारी हैं. इस दिशा में संसद में बिल पेश कर सरकार ने पहला और अहम कदम उठा लिया है.
Nuclear bill: भारत सरकार अब डिफेंस के बाद न्यूक्लियर सेक्टर बूस्ट करने की योजना पर काम कर रही है. इसके लिए PPP यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप की स्कीम जल्द शुरू होगी. इस दिशा में भारत सरकार ने पहला और अहम कदम संसद के जरिए उठा लिया है. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक अहम बिल को मंजूरी दी है. इस बिल के मुताबिक, भारत के सरकार हाई सिक्योरिटी न्यूक्लियर पावर सेक्टर में निजी कंपनियों की भागीदारी का रास्ता खुल गया है. सरकार का लक्ष्य है कि साल 2047 तक किसी भी सूरत में देश की न्यूक्लियर क्षमता को 100 गीगीवाट तक ले जाना है.
