)
'न्याय यात्रा' का हिस्सा बन सकती हैं प्रियंका गांधी, जानें यूपी के किस जिले में होंगी शामिल
Zee News
'न्याय यात्रा’ बुधवार को कानपुर में थी. 22 और 23 फरवरी को यात्रा में विराम है. 24 की सुबह यात्रा मुरादाबाद से फिर शुरू होगी. फिर संभल, अलीगढ़, हाथरस, और आगरा जिलों से गुजरते हुए यात्रा राजस्थान के धौलपुर में रुकेगी.
नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा इस वक्त उत्तर प्रदेश में है. राहुल की इस यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा आगामी रविवार को मुरादाबाद से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का हिस्सा बन सकती हैं. कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी इस यात्रा के यूपी में जारी रहने के दौरान इसमें शामिल रह सकती हैं. ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 14 जनवरी को मणिपुर से आरंभ हुई थी. अगले महीने मुंबई में इसका समापन होना है.
More Related News
