
नौकरी छोड़ शुरू की UPSC की तैयारी, लगातार 5 बार हुईं फेल, नाकामी के बाद ऐसे बनीं IAS
Zee News
नमिता शर्मा (IAS Officer Namita Sharma) ने यूपीएससी तैयारी के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़ दी थी, लेकिन लगातार 5 बार असफलता के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा कर लिया.
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा (UPSC Exam) सबसे कठीन परीक्षाओं में से एक है और हर साल लाखों अभ्यर्थी परीक्षा देते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही अभ्यर्थियों को मिलती है. हालांकि असफल होने के बावजूद कई ऐसे छात्र होते है, जो उम्मीद नहीं छोड़ते और सिविल सेवा (Civil Services) का सपना पूरा करके ही रुकते हैं. ऐसी ही कुछ कहानी आईएएस अफसर नमिता शर्मा (IAS Officer Namita Sharma) की है, जिन्होंने करीब 7 साल के लंबे संघर्ष के बाद सफलता मिली.
नमिता शर्मा (Namita Sharma) की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में हुई. 12वीं के बाद नमिता ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और बीटेक करने के बाद आईबीएम में नौकरी लग गई. कुछ साल तक उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर का किया, लेकिन वह अपने काम से खुश नहीं थीं और उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी करने का फैसला किया. यूपीएससी की तैयारी के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया.
