
नोरा फतेही ने सिर पर पल्लू रख साड़ी में शेयर किया अपना रॉयल लुक, फैन्स ने कहा- सुंदर सुशील नारी
NDTV India
कुछ ही समय में नोरा फतेही ने अपने डांस से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है.
नोरा फतेही इन दिनों कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में बनी हुई हैं. नोरा के वीडियो व उनकी नई तस्वीरें आये दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाती हैं. नोरा की अब एक और फोटो सामने आई है, जिसमें उनका रॉयल अंदाज देखने को मिल रहा है. इन तस्वीरों में नोरा की खूबसूरती देखते ही बन रही है. नोरा के चाहने वाले उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद एक बार फिर उन पर लट्टू हुए जा रहे हैं. फैन्स की फोटोज पर प्रतिक्रियाएं आनी भी शुरू हो गई हैं.More Related News













