
नोएडा: सूटकेस में लाश मिलने से सनसनी, दिल्ली से बहकर आया शव!
Zee News
दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-14 के पास नहर से एक सूटकेस बरामद हुआ है, जिसमें शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर 20 थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-14 के पास नहर से एक सूटकेस बरामद हुआ है, जिसमें शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर 20 थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि ये सूटकेस दिल्ली की तरफ से आया है, जिसकी जानकारी नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ साझा दी है. नोएडा पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद पाया कि सूटकेस में मिला शव 25 साल तक की उम्र के शख्स का है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नोएडा पुलिस ने बताया कि अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. और दिल्ली पुलिस को सूचना भी दे दी है.More Related News
