
नोएडा में ऑनलाइन Sex Racket का खुलासा, ग्राहक बन पुलिस ने बिछाया जाल
Zee News
एएचटीयू की टीम ने रविवार के लिए दो लड़कियों की ऑनलाइन बुकिंग करते हुए सेक्स रैकेट (Sex Racket) की जानकारी हासिल करने के लिए ग्राहक बनकर लड़कियों को बुलाया.
नोएडा: नोएडा पुलिस (Noida Police) ने ऑनलाइन बुकिंग के जरिए सेक्स रैकेट (Sex Racket) चलाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें फरार एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपियों को नोएडा पुलिस की AHTU टीम ने सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, तीन मोबाइल फोन और 24,930 रुपये नकद बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों ने कबूल किया है कि वे लोगों से व्हाट्सएप नंबर के जरिए बात करते थे और डील तय होने के बाद लड़कियों को कार से होटल, घर, फ्लैट, बंगले पर भेज देते थे. अपने ग्राहकों से आरोपी नकद में पैसे वसूला करता था.More Related News
