
नोएडा: भाजपा नेता ने की महिला से गाली-गलौज, देखें वायरल वीडियो
Zee News
भाजपा स्थानीय इकाई ने आरोपी नेता को अपना सदस्य मानने से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी फरार है.
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतबुद्धनगर जिले में एक भाजपा नेता ने एक महिला के साथ गाली-गलौज की है. यही नहीं नेता ने महिला को धक्का भी मारी मारा. पुलिस ने महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में भाजपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं भाजपा स्थानीय इकाई ने उसे अपना सदस्य होने से इनकार किया है. घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उत्तर प्रदेश में सत्ता संरक्षित भाजपाई गुंडे प्रतिदिन बहन बेटियों का कर रहे अपमान!
आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी फरार पुलिस के मुताबिक, आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी फरार है. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकिता शर्मा ने बताया, “सेक्टर-98 -बी के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (किसी भी महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है.”
