
नोएडा धर्मांतरण मामले में योगी हुकूमत सख्त, दोषियों पर लगेगा NSA, होगी ये बड़ी कार्रवाई
Zee News
यूपी एटीएस ने पिछले दिन नोएडा में जबरन धर्म तब्दील कराने की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नोएडा में धर्मांतरण मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी हुकूमत ने सख्त एक्शन लेने के फैसला लिया है. वज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ की तरफ़ से आदेश जारी किया गया है कि एजेंसियां इस मामले की इंतिहाई गहराई से छानबीन करें और इस केस से जुड़े अफराद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. वज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ ने ये भी आदेश जारी किया है कि दोषियों पर नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) लगाया जाए, बल्कि गैंगस्टर एक्ट के तहत भी एक्शन लिया जाए. इसके अलावा CM की तरफ़ से जारी हुक्म में ये भी कहा गया है कि धर्मांतरण मामले में जो भी हैं आरोपी हैं, उनकी प्रापरटी को ज़ब्त की जाए.More Related News
