
नोएडा के आश्रम को कब्जाने की फिराक में था आनंद गिरि, 15 लाख लेकर हुआ था फरार
Zee News
नोएडा के सेक्टर 82 स्थित ब्रह्मचारी कुटी आश्रम पर 13 जून 2020 को आनंद गिरि अपने साथियों के साथ पहुंचा था. यहां आनंद गिरि ने आश्रम पर कब्जा करने की कोशिश की थी. लेकिन, जब वो कब्जे में असफल हुआ तो अपने साथियों के साथ वहां से 16 जून को चला गया.
नोएडा: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है. महंत के कमरे से बरामद सुसाइड नोट में उनके शिष्ट आनंद गिरि का नाम लिखा है साथ ही नरेंद्र गिरि ने नोट में आनंद पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. यह पहली बार नहीं है जब आनंद गिरि किसी विवाद में फंसा हो बल्कि पुराने ऐसे कई मामले में जब आनंद गिरि विवादों की वजह से सुर्खियों में रहे.
नोएडा के सेक्टर 82 स्थित ब्रह्मचारी कुटी आश्रम पर 13 जून 2020 को आनंद गिरि अपने साथियों के साथ पहुंचा था. यहां आनंद गिरि ने आश्रम पर कब्जा करने की कोशिश की थी. लेकिन, जब वो कब्जे में असफल हुआ तो अपने साथियों के साथ वहां से 16 जून को चला गया. इसकी शिकायत महाराज ने नोएडा पुलिस में भी की थी, लेकिन पुलिस ने ना तो कोई FIR दर्ज की और ना ही कोई कार्रवाई की थी.
