
नेता जी के घर की शादी के कपड़े डिजायन कर फंसे ये मशूहर फैशन डिजायनर्स, पूछताछ के लिए ईडी ने किया तलब
Zee News
पंजाब के एक कांग्रेस नेता के साथ लाखों रुपये के गैर कानूनी लेनदेन के मामले में इन्हें नोटिस भेजा गया है. विधायक के घर हाल ही में एक शादी हुई थी जिसमें काफी पैसा खर्च किया गया है.
मुंबईः बॉलीवुड के तीन बड़े फैशन डिजाइनर प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर आ गए हैं. फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची और रितु कुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. पंजाब के एक कांग्रेस नेता के साथ लाखों रुपये के गैर कानूनी लेनदेन के मामले में इन्हें नोटिस भेजा गया है. जराया के मुताबिक उन तीनों फैशन डिजायनर को अलग-अलग तारीख पर पूछताछ के लिए दिल्ली में वाके ईडी मुख्यालय पर तलब किया गया है. पर्चियों पर लिखी थी, इन्हें पैसे देने की बात गैर कानूनी लेनदेन में पंजाब के जिस विधायक का नाम लिया जा रहा है, वो पहले से ईडी की जांच का सामना कर रहा है. विधायक से 21 जून को दिल्ली में पूछताछ की जा चुकी है. बताया जा रहा है कि विधायक के घर हाल ही में एक शादी हुई थी जिसमें काफी पैसा खर्च किया गया है. ईडी ने शिकायतों के बाद इस विधायक के यहां छापेमारी की थी. यहां उसे कुछ पर्चियां मिलीं जिसमें शादी के कपड़ों के लिए मनीष मल्होत्रा, रितु कुमार और सब्यसांची को पैसा देने की बात लिखी है. इसकी सच्चाई का पता लगाने के लिए ही ईडी ने इन तीनों को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है. ईडी को शक है कि इंकम टैक्स से बचने के लिए इन्हें कैश में मोटी रकम की अदायगी की गई होगी.More Related News
