
नूंह में कल से जलाभिषेक यात्रा, पूरे जिले में बढ़ाई सुरक्षा, नल्हड़ मंदिर के पास विशेष इंतजाम
Zee News
NUH JALABHISHEK YATRA UPDATE: एक महीने पहले सांप्रदायिक हिंसा में जूझे नूंह जिले में कल से जलाभिषेक यात्रा फिर शुरू होगी. हालांकि स्थानीय प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.
गुरुग्राम. स्थानीय प्रशासन की मनाही के बावजूद नूंह में कल से जलाभिषेक यात्रा एक बार फिर शुरू हो सकती है. कई हिंदुओं समूहों की तरफ से किए गए आह्वान के मद्देनजर पूरे नूंह जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. वहीं राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि राज्य सुरक्षित है और किसी को भी इसके बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए. खट्टर का यह बयान पड़ोसी राज्य पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक दिन पहले आरोप लगाया था कि बीजेपीशासित राज्य हरियाणा और मणिपुर में राज्यपाल कानून-व्यवस्था को लेकर चुप हैं.
