
नुपुर शर्मा को मारने आया पाकिस्तानी, बॉर्डर पर 11 इंच बड़े चाकू के साथ पकड़ा गया
Zee News
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारतीय सीमा में घुस आए एक पाकिस्तानी युवक को गिरफ्तार किया है, जो भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की हत्या करने की मंशा से भारत में घुसा था. इसके पास से अन्य सामान के साथ-साथ एक चाकू व छुरा भी बरामद किया गया है.
नई दिल्लीः सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारतीय सीमा में घुस आए एक पाकिस्तानी युवक को गिरफ्तार किया है, जो भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की हत्या करने की मंशा से भारत में घुसा था. इसके पास से अन्य सामान के साथ-साथ एक चाकू व छुरा भी बरामद किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक चाकू 11 इंच लंबा था.
पुलिस के हवाले किया गया पाक नागरिक श्रीगंगानगर के जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने मंगलवार को बताया कि 16-17 जुलाई की रात को जिले के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र में पाकिस्तान से लगी सीमा पर एक युवक भारतीय सीमा में घुस गया. उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उस पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
