
नीलाम होगा ढाई अरब का चश्मा, भारत के शाही खजाने का था हिस्सा
Zee News
भारत के शाही खजाने का हिस्सा रहे दो चश्मे ब्रिटेन में नीलाम किए जा रहे हैं. ये चश्मे 17वीं सदी के मुगल काल के दौरान के हैं.
लंदन: मुगल काल के भारत के एक अज्ञात शाही खजाने के 17वीं सदी के दुर्लभ रत्नों वाले दो चश्मों को पहली बार नीलामी के लिए पेश किया जाएगा, सोथबीज लंदन ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. एक अनुमान के मुताबिक इन दो चश्मों की कीमत 15 लाख और 25 लाख पाउंड होगी.
हीरे लगे चश्मे को ‘हलो ऑफ लाइट’ नाम दिया गया है वहीं पन्ना वाले चश्मे को ‘गेट ऑफ पैराडाइज’ कहा गया है. दोनों को 22 अक्टूबर से सोथबीज लंदन में प्रदर्शित किया जाएगा और 27 अक्टूबर को उन्हें नीलामी के लिए रखा जाएगा.
More Related News
