
नीतू सिंह ने मनाया ऋषि कपूर का बर्थडे, इस तरह से किया दिवंगत पति को जश्न में शामिल...देखें Video
NDTV India
लंबे समय तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद बीते साल ऋषि कपूर का निधन हो गया था. ऋषि कपूर के बर्थडे के मौके पर शनिवार को रिद्धिमा कपूर ने उनकी आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन के पोस्टर्स भी शेयर किए थे.
नीतू सिंह ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया है. नीतू सिंह ने ऋषि कपूर का जन्मदिन रूमी जाफरी, शत्रुघ्न सिन्हा, डेविड धवन, रणधीर कपूर और फैशन डिज़ाइनर मोहिनी छाबड़िया के अलावा कई नजदीकी दोस्तों के साथ मनाया है. नीतू सिंह ने जो छोटी-सी पार्टी का आयोजन किया था, उसका छोटा-सा वीडियो और कई फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं. इन्हें देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऋषि कपूर के दुनिया छोड़ जाने के बाद भी नीतू उन्हें कितना मिस कर रही हैं. बहुत ही प्यार से नीतू सिंह ने ऋषि कपूर का यह बर्थडे मनाया है.More Related News

Ramadan 2026: आज से शुरू हो रहा रमजान, आखिर खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? जानिए इसकी खास वजहें
Ramadan 2026: खजूर एक ऐसा फल है जो तुरंत एनर्जी देने के लिए जाना जाता है.












