
'नीतीश PM मैटेरियल, उपेंद्र कुशवाहा बनेंगे बिहार के CM': जदयू MLA
Zee News
बिहार में सत्ताधारी पार्टी जदयू द्वारा सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को पीएम मैटेरियल बताए जाने पर राज्य में सियासी गहमा-गहमी जारी है. इस बीच पीएम मैटेरियल को लेकर अब गोपाल मंडल ने जवाब दिया है.
Patna: बिहार में सत्ताधारी पार्टी जदयू द्वारा सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को पीएम मैटेरियल बताए जाने पर राज्य में सियासी गहमा-गहमी जारी है. दरअसल, बीते दिनों दिल्ली में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सीएम नीतीश को पीएम मैटेरियल बताते हुए एक प्रस्ताव पास किया गया था. इसी के बाद से बिहार में इस मामले पर बयानबाजी तेज हो गई. हालांकि, एनडीए में गठबंधन दल भाजपा समेत कई विपक्षी पार्टियों ने सीएम नीतीश को पीएम मैटेरियल मानने से इनकार कर दिया लेकिन अब इस मामले में जेडीयू विधायक (MLA) गोपाल मंडल (Gopal Mandal) ने एक और बड़ा बयान दिया है.More Related News
