
नीतीश ने तेजस्वी को सौंपी एक और बड़ी जिम्मेदारी, अब तेज होगी 'दिल्ली की लड़ाई'?
Zee News
करीब दो महीने पहले भी नीतीश कुमार ने कहा था- 'तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाना है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेजस्वी यादव ही नेता होंगे.' अब उन्होंने एक नए बयान से बिहार की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है. माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव का राज्य की राजनीति में प्रभाव और बढ़ सकता है और नीतीश कुमार 2024 के लिए विपक्षी लामबंदी के प्रयास तेज कर सकते हैं.
नई दिल्ली. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बिहार की आगामी राजनीति को लेकर बड़ा संकेत दिया है. दरअसल पत्रकारों ने नीतीश कुमार से बिहार सरकार में कैबिनेट एक्सपेंशन के बारे में सवाल किया. इस पर नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मंत्रियों की लिस्ट अब ये फाइनल करेंगे. उन्होंने कहा-मीडिया को कैबिनेट विस्तार के बारे में तेजस्वी यादव से पूछना चाहिए.
नीतीश कुमार ने कहा- महागठबंधन की पार्टियों के साथ वो ही (तेजस्वी) बातचीत कर रहे है. हर पार्टी की मंत्रिमंडल में फिक्स सीट हैं. तेजस्वी पार्टियों से बात कर लिस्ट फाइनल कर रहे हैं. कांग्रेस ने भी मुझसे संपर्क साधा था लेकिन मैंने उन्हें तेजस्वी से विचार-विमर्श करने को कहा है.
