
निषाद पार्टी के चीफ ने कहा- आगामी विधानसभा चुनाव में मुझे उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए BJP
Zee News
निषाद ने दावा किया,"प्रदेश में 160 विधानसभा क्षेत्र निषाद बहुल हैं और 70 क्षेत्रों में निषाद समुदाय की आबादी 75 हज़ार से ज्यादा है.
भदोही: भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से हाल में मुलाकात करके लौटे निषाद पार्टी के चीफ संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में खुद को उपमुख्यमंत्री पद का दावेदार ऐलान किए जाने की मांग की है. निषाद ने मंगलवार शाम पत्रकारों से कहा, "उत्तर प्रदेश में सभी जातियों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं इसलिए भाजपा को 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुझे उपमुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर देनी चाहिए. इससे भाजपा को भी खुशी होगी और निषाद पार्टी भी खुश रहेगी."More Related News
