
निजी हाथों में गई Air India, टाटा ने जीती बोली
Zee News
बताया जा रहा है कि एयर इंडिया के लिए टाटा ग्रुप (Tata Group) और स्पाइसजेट (SpiceJet) के अजय सिंह ने बोली लगाई थी.
नई दिल्ली: सरकारी कंपनी एयर इंडिया (Air India) एक बार फिर टाटा की होने जा रही है. खबरों के मुताबिक Air India की बोली लगाई गई थी जिसे टाटा ने जीत लिया है. बताया जा रहा है कि एयर इंडिया के लिए टाटा ग्रुप (Tata Group) और स्पाइसजेट (SpiceJet) के अजय सिंह ने बोली लगाई थी.
बता दें कि यह दूसरा मौका है जब सरकार Air India में अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर रही है. इससे पहले 2018 में सरकार ने कंपनी में 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश की थी लेकिन उस वक्त कोई रिस्पांस नहीं मिला था.
More Related News
