)
ना केदारनाथ, ना अमरनाथ...ये है भारत का सबसे ऊंचा मंदिर, बादलों में बसा शिव का धाम
Zee News
यह मंदिर भारत का सबसे ऊंचाई पर स्थित मंदिर है, जो समुद्र तल से करीब 3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. यहां तक पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है. पौराणिक मान्यता है कि यह स्थान महाभारत काल से जुड़ा है और शिव भक्ति का प्रमुख केंद्र माना जाता है.
भारत में हजारों मंदिर हैं, जिनमें से कुछ अपनी भव्यता के लिए, कुछ चमत्कारों के लिए, और कुछ अपनी रहस्यमयी जगहों के लिए प्रसिद्ध हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत का सबसे ऊंचाई पर स्थित मंदिर कौन सा है? एक ऐसा मंदिर जो हिमालय की गोद में बसा है, जहां पहुंचने के लिए भक्तों को पहाड़ों की कठिन चढ़ाई पार करनी पड़ती है. इस मंदिर तक पहुंचना आसान नहीं, लेकिन जो एक बार वहां पहुंचता है, उसे न केवल आध्यात्मिक शांति मिलती है, बल्कि प्रकृति का ऐसा रूप देखने को मिलता है, जो शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.
More Related News
