
नालंदा में भोज नहीं खिलाने पर भाई ने भाई को मारी गोली, सूनी हुई नवविवाहिता की मांग
Zee News
Nalanda Crime News: गांव में शादी समारोह में चचेरे भाई संजू को भोज नहीं खिलाने पर विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. बात इस कदर बढ़ गई कि गुस्से में आकर संजू ने विकेश को गोली मार दी.
Nalanda: भाईयों के बीच दुश्मनी काफी पुरानी है. कहते हैं जर, जोरू और जमीन के लिए दो भाईयों के बीच खूनी संघर्ष तब से है जब से मानव इतिहास है. लेकिन नालंदा में एक अजीबों गरीब घटना घटी, जब भोज नहीं खिलाने पर चचेरे भाई ने गोली मारकर भाई की जान ले ली. दरअसल, मामला नालंदा जिले के नूरसराय थाना इलाके के मथुरापुर गांव का है. यहां श्याम बिहारी के पुत्र विकेश की हाल में ही शादी हुई थी, लेकिन उसने भोज नहीं करवाया था. बीती रात गांव में एक शादी समारोह चल रहा था. इसी दौरान विकेश के चचेरे भाई संजू को भोज नहीं खिलाने पर विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद में मारपीट शुरु हुई. बात इस कदर बढ़ गई कि गुस्से में आकर संजू ने विकेश को गोली मार दी.More Related News
