
नारायण राणे की ही तरह उद्धव ठाकरे सीएम योगी के लिए कर चुके हैं अपमान जनक टिप्पणी, वीडियो वायरल
Zee News
वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा भी इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ गई है. बीजेपी नेता सवाल उठा रहे हैं कि सीएम उद्धव ठाकरे की यह टिप्पणी, नारायण राणे के बयान से क्यों अलग है?
मुंबई: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे इस वक्त महाराष्ट्र (Maharashtra) के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के खिलाफ थप्पड़ वाले कमेंट के चलते कानूनी मुश्किलों से घिरे हैं. ठीक इसी बीच सीएम उद्धव का मंच से दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के मुताबिक, उद्धव ठाकरे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी कर रहे हैं. 2018 का है वीडियो जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर उद्धव ठाकरे का एक वीडियो जोर-शोर से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है. दरअसल, यह वीडियो 2018 का है, तब उद्धव ठाकरे सीएम नहीं थे. सोशल मीडिया पर फिर से वायरल वीडियो में उद्धव ठाकरे, यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ (Yogi Adityanath) के खिलाफ विवादित कमेंट करते नजर आ रहे हैं. इसमें ठाकरे सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है.More Related News
