)
नाराज हुआ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, कहा- मदरसों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
Zee News
बोर्ड ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेटों की ओर से दबाव डाला जा रहा है कि मदरसों में पढ़ रहे बच्चों को सरकारी स्कूलों में शिफ्ट कर दिया जाए.
नई दिल्ली. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मदरसों में बदलाव के सरकार के प्रस्तावों पर नाराजगी जाहिर की है. बोर्ड का कहना है कि उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में मदरसों के प्रारूप और पहचान को खत्म करने, उन्हें बंद करने और नुकसान पहुंचाने की कोशिशों की वह कटु आलोचना करता है. बोर्ड ने साफ कहा-हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से राज्य सरकारों को दिया गया निर्देश सरासर गलत, गैरकानूनी और आयोग की सीमाओं और कार्यक्षेत्र से बाहर है.
More Related News
