
नाम छिपाकर कौन लोग जीते आए हैं और उनकी घुटन को किसने महसूस किया है?
The Wire
पहचान की अवधारणा खालिस इंसानी ईजाद है. पहचान के लिए ख़ून की नदियां बह जाती हैं. पहचान का प्रश्न आर्थिक प्रश्नों के कहीं ऊपर है. उस पहचान को अगर कोई भूमिगत कर दे, तो उसकी मजबूरी समझी जा सकती है और इससे उसके समाज की स्थिति का अंदाज़ा भी मिलता है.
‘हिमांशु जी, ज़मीनी स्तर पर हालात बहुत बुरे है, मैं उस चूड़ी वाले के नाम बदलकर व्यापार करने की मजबूरी समझ सकता हूं. हमारे यहां फल बेचने एक मुल्लाजी आते थे, लंबा चौड़ा कद, लंबी सफेद दाढ़ी, जालीदार टोपी और एकदम चमकती हुई सफेद सलवार कमीज. जबसे कोरोना काल आया, वो दिखना बंद हो गए. जब कई महीनों तक वो नहीं दिखे तो मैंने दूसरे फल बेचने वालों से उनके बारे में पूछा तो सबने बड़े फ़ख्र से बताया कि एक दिन आया था तो हम सबने और इलाके के लोगों ने उसको धमकाकर भगा दिया कि आज के बाद वो अगर यहां दिखाई दिया तो उसकी खैर नहीं. ‘हमारी मां मुजफ्फरनगर में हमेशा एक बुजुर्ग मुसलमान मनिहार से चूड़ियां पहनती थीं. वह बुजुर्ग मनिहार मेरी मां को अपने हाथ से चूड़ियां पहनाते थे. चूड़ियां पहनने के बाद मेरी मां अपनी साड़ी का आंचल सिर पर लेकर उन बुजुर्ग मुस्लिम मनिहार के पांव छूती थीं. और वह मेरी मां के सिर पर हाथ रखकर कहते थे बेटी तेरा सुहाग सदा बना रहे.’ ‘1991-93 में मैं बर्लिन में था. बर्लिन के पूर्वी हिस्से में कई मोहल्लों में उस समय नवनाज़ियों का तांडव चल रहा था. सरेआम रास्ते पर अगोरे विदेशियों की पिटाई की जा रही थी. मेरा मोहल्ला भी ऐसा ही था. मेरे घर के ठीक पीछे एक वियतनामी युवती को पीटा गया. मैं दहशत में था, शाम को आठ बजे के बाद बाहर नहीं निकलता था. ‘… तस्लीम ने धर्म क्यों छिपाया? इसका जवाब इस देश के तमाम दलितों के पास है. आप अपने से इतर किसी दलित को उसकी पहचान के साथ जीने कहां देते? अपने पास भी उन्हें रहने कब दिया गया? उनके अलग घर, अलग टोले, अलग पुरबे बसाए. अछूत बनाकर काम और बेगार तक सीमित रखा. काम निकला/ बेगार पूरी हुई, दौड़ा दिया उन्हें उनके दक्खिन टोलों की ओर. उनके लिए तुम्हारे घर की देहरी और रसोई किसी लक्ष्मण रेखा से भी अधिक दुर्लंघ्य रही. बात आई गई हो गई, अब से कुछ दिन पहले मेरा अपने एक मित्र के घर जाना हुआ वहां मैने एक रेहड़ी देखी जो एकदम मुल्लाजी की रेहड़ी की तरह थी मगर उसपर बंदा कोई और था. बिना दाढ़ी के मैली-कुचैली पैंट और कमीज़ पहने हुए. जब तक मैं उसे पहचानता वो ही बोल पड़ा, ‘नमस्ते बाउजी’, और मनुहार लगाते स्वर में बोला, ‘बाउजी, यहां लोग मुझे मुन्ना के नाम से जानते हैं.’ हिमांशु कुमार बचपन की याद कर रहे थे. उनकी और उनके मनिहार की. उनकी मां मनिहार से चूड़ियां लिया करती थीं: पारिवारिक गाड़ी थी, पत्नी चलाती थी. मैं या तो पत्नी के साथ निकलता था, अकेले लौटना हो तो टैक्सी लेकर घर आता था और टैक्सी चालक से कहता था कि मैं दरवाज़ा खोलकर अंदर जाऊं उसके बाद ही वह जाए. डर मेरे ख़ून में समा गया था. मैं चिड़चिड़ा हो गया था, मेरा समूचा व्यक्तित्व बदलने लगा था. ‘ शहरों में आपकी दुकानें, फैक्ट्रियां, हॉस्पिटल, होटल सब में महत्त्वपूर्ण काम करने हेतु, योग्यता होने पर भी वे आपकी पहली प्राथमिकता कभी नहीं रहे. गांव से कोई दलित अपना घृणित जातीय कर्म त्याग पढ़ता-लिखता नौकरी करता शहर की ओर आया तो उसे आपके मोहल्ले में किराए पर घर नहीं मिलता, नौकरी नहीं मिलती, धंधा नहीं चलने दिया जाता. नाले के किनारे की झोंपड़पट्टी में रहने से बेहतर उसने जाति छुपाकर तुम्हारी कॉलोनी में किराए पर घर लिया भी तब उसकी मनः स्थिति समझनी हो तो आज से कई दशक पहले मराठी लेखक बाबूराव बागुल की कहानी ‘जब मैंने जाति छुपाई’ पढ़ लेनी चाहिए. यह जाति छुपाना इतना कष्टकारी होता है कि जिसे तुम कभी महसूस नहीं कर सकते. जाति छुपाकर वे लोग अपने ही दफ़्तर के सजातीय लोगों, घर-परिवार और नाते-रिश्तेदारों को अपने तथाकथित उस किराए के घर में बुलाने से झेंपते हैं कि कहीं इस सवर्ण मुहल्ले में उनकी जाति न खुल जाए. नितिन गर्ग ने इस संस्मरण को पढ़कर अपनी यह हाल की याद सुनाई. हिमांशु कुमार की मां के घर मनिहार अपनी पहचान, अपने नाम के साथ न सिर्फ बेख़ौफ़ आ सकते थे बल्कि बाइज्जत भी. जिसके घर आए वे उनकी कद्र करती थीं. अपना मामूली जीवन स्तर सुधारने के चक्कर में वे इतने आत्महीन हो जाते हैं कि अपनी प्रगतिशील विचारधारा और अपने महापुरुषों की तस्वीर व उनसे जुड़े संबोधन दोहराने से भी साफ़ बचते हैं. उस पर भी एक न एक दिन तुम्हारी कागदृष्टि उन्हें ताड़ ही जाती है. ऐसे में संभव हुआ तो उस परिवार का सार्वजनिक अपमान और लिंचिंग तक कर दी गईं, नहीं तो सामाजिक बहिष्कार और अबोलेपन के वे दंश दिए जाते हैं कि बंदा शीघ्र ही अपने डेरा-डांगर उठा, अपनी तथाकथित बिरादरी की अंधेरी और सीलन भरी कोठरियों में जाकर रहने को मजबूर हो जाता है.
आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार जूनियर डॉक्टर की मां ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पनिहाटी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति दे दी है. प्रदेश भाजपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है.

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में 2017 से अब तक सीवर और सेप्टिक टैंक की ख़तरनाक सफाई के दौरान 622 सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है. 539 परिवारों को पूरा मुआवज़ा दिया गया, जबकि 25 परिवारों को आंशिक मुआवज़ा मिला. मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश 86 के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद महाराष्ट्र (82), तमिलनाडु (77), हरियाणा (76), गुजरात (73) और दिल्ली (62) का स्थान है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक की याचिका पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक 'संदिग्ध आरोपी' होने के नाते वह अपनी मनचाही राहत, जैसे सुरक्षा और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की मांग नहीं कर सकते. दीपक ने बीते महीने कोटद्वार में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग के साथ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा की जा रही बदसलूकी का विरोध किया था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच केंद्र सरकार भले ही एलपीजी की किल्लत से इनकार कर रही है लेकिन गैस एजेंसियों पर लंबी क़तारें हैं. गैस की किल्लत से जूझते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं. वहीं, दिल्ली में कुछ अटल कैंटीन बंद हैं, कई हॉस्टल मेस और गुरुद्वारों में लंगर भी सिलेंडर की कमी प्रभावित हो रहे हैं.




