
नामीबिया नहीं अब इस देश से भारत आएंगे 12 चीते, समझौते पर लगी मुहर
Zee News
भारत ने चीतों के लिए दक्षिण अफ्रीका से करार किया है. इस समझौते के 10 सालों तक हर वर्ष 12 चीते भारत भेजे जाएंगे. इस वर्ष फरवरी में 12 चीते भारत आएंगे.
नई दिल्ली: भारत ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 12 चीतों के स्थानांतरण के लिए दक्षिण अफ्रीका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है. पर्यावरण मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
10 सालों तक 12 चीते आएंगे भारत अधिकारी ने बताया कि समझौते पर पिछले सप्ताह हस्ताक्षर किये गये और 15 फरवरी तक सात नर और पांच मादा चीतों के कूनो पहुंचने की उम्मीद है. दक्षिण अफ्रीका के पर्यावरण विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि एक दशक तक हर साल 12 चीतों को भेजने की योजना है.
More Related News
