
नाबालिग छात्र को बहला-फुसला कर कमरे पर ले गई लड़की, बेहोश कर की 'गंदी' हरकत
Zee News
युवती 10वीं के नाबालिग छात्र को बहला-फुसला कर अपने कमरे पर ले गई. इसके बाद उसे बेहोश कर गंदी हरकत की और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने लगी.
मथुरा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने नाबालिक छात्र को सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए जाल में फंसा कर उसके अश्लील वीडियो बना लिए. इतना ही नहीं युवती नाबालिग पर धर्म परिवर्तन (Conversion) कर शादी करने का दबाव बनाने लगी. अब वह पुलिस की गिरफ्त में है.
पुलिस ने जनपद के राया क्षेत्र के बंबे की पटरी से युवती को गिरफ्तार किया है, इस पर यहां 10वीं के एक छात्र से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर उसके अश्लील वीडियो बना उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी के लिये दबाव डालने का आरोप है. एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि एक वर्ष पूर्व दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की रहने वाली युवती ने कोसीकलां क्षेत्र के एक गांव के दसवीं के छात्र से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की और फिर कुछ समय बाद यहां आकर उसे बहला-फुसला कर अपने साथ गुरुग्राम स्थित अपने कमरे पर ले गई.
