
नाना बने मुकेश अंबानी, बेटी ईशा ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म
Zee News
मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं. उनकी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. ईशा अंबानी की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हुई है.
नई दिल्ली: देश के सबसे धनवान शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के घर जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया है. मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं. ईशा अंबानी की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हुई है. ईशा और आनंद अब जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं. ईशा ने उन्होंने एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया है. बेबी गर्ल का नाम आदिया (Aadiya) और बेबी बॉय का नाम कृष्णा (Krishna) रखा गया है.
मां बनीं ईशा अंबानी
More Related News
