
नागिन का इंतकाम! नाग की हत्या करने वाले 2 लोगों को ढूंढकर मारा डंक, तड़प-तड़पकर हुई मौत
Zee News
गुजरात के गांधीनगर जिले से नागिन के बदले की कहानी सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक परिवार ने 3 दिन पहले एक सांप को मार दिया था. लेकिन अब नागिन के डंसने से उसी परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है.
अहमदाबाद: नागिन के इंतकाम की कहानी 21 वीं सदी में शायद ही कहीं देखने को मिले. लेकिन ये कोई फिल्मी स्टोरी नहीं, बल्कि हकीकत है. मामला गुजरात (Gujarat) के गांधीनगर (Gandhi Nagar) जिले का है, जहां एक घर में सांप नजर आने पर परिवार के सदस्यों ने मार दिया था. लेकिन तीन दिनो के अंदर ही उस परिवार के 2 लोगों की सांप के डंसने से मौत हो गई. मरने वाले दोनों लोग के बीच चाची और भतीजी का रिश्ता है. खास बात ये है कि इन दोनों को सांप ने एक ही जगह और एक ही तरह से डंसा है. सांप के डसने के बाद उनकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि समय पर अस्पताल पहुंचने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. डॉक्टर का कहना है कि उनकी पूरी बॉडी में जहर बहुत तेजी से फैला, जिससे उनकी मौत हो गई. मृतकों में एक छोटी बच्ची है, जिसकी उम्र मात्र 7 साल थी. ध्यान देने वाली बात है कि ये दोनों घटनाएं अलग-अलग समय और जगहों पर हुई थी.More Related News
