)
नागास्त्र 'सुसाइड' ड्रोन से लैस होगी इंडियन आर्मी, दिन हो या रात; ढूंढ-ढूंढकर दुश्मनों को करेगा खल्लास
Zee News
Indian Army suicide drone: इंडियन आर्मी एक ऐसे सुसाइड ड्रोन से लैस होने जा रही है, जो दिन हो या रात, हर पहर दुश्मनों के लिए काल बनकर अटैक करेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, इस सुसाइड ड्रोन सिस्टम का लद्दाख जैसे दुर्गम इलाकों में सफल परीक्षण किया गया है.
Nagastra-1R drone features and range: भारतीय सेना अब अपनी जमीनी युद्ध क्षमताओं को एक नया आयाम देने जा रही है. उसने सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड के साथ लगभग 450 यूनिट नागस्त्र-1R (Nagastra-1R) लोइटरिंग म्यूनिशन सिस्टम खरीदने का करार किया है. यह एक ऐसा 'सुसाइड' ड्रोन है, जो दुश्मनों को ढूंढकर सटीक हमला करने की क्षमता रखता है. यह कदम भारतीय सेना की ताकत को इतना बढ़ा देगा कि चीन और पाकिस्तान जैसे देशों को भी इससे बड़ा झटका लग सकता है.
More Related News
