
नागपुर में हिजाब को प्रमोट करने पर मचा बवाल, बजरंग दल ने पुलिस से की शिकायत
Zee News
बजरंग दल के लोगों ने पुलिस मे शिकायत कि है कि वे महिलाएं देश मे तालिबान को प्रमोट कर रही थीं. बजरंगदल का कहना है कि अगर पुलिस ने माकूल कदम नहीं उठाया तो कसूरवारों से अपनी हिफाज़त वो खुद कर सकते है.
नागपुर: पिछले रोज महाराष्ट्र के नागपुर में सिविल लाइन्स की वॉकर स्ट्रीट पर उस समय बवाल खड़ा हो गया, जब गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन के कार्यकर्ता 4 सितंबर को वर्ल्ड हिजाब डे के मौके पर यहां हिजाब का प्रचार करने पहुंची. इस वहां मौजूद लोगों ने एतराज़ जताया और मुखालिफत के बाद वह महिलाएं वहां से चली गईं. अब बजरंग दल के लोगों ने पुलिस मे शिकायत कि है कि वे महिलाएं देश मे तालिबान को प्रमोट कर रही थीं. बजरंगदल का कहना है कि अगर पुलिस ने माकूल कदम नहीं उठाया तो कसूरवारों से अपनी हिफाज़त वो खुद कर सकते है. बजरंगदल का इलज़ाम है कि वर्ल्ड हिजाब डे के मौके पर कुछ मुस्लिम महिलाओं हिन्दू महिलाओं को जबरदस्ती हिजाब पहनाने कि कोशिश कर रही थीं. जबकि मुस्लिम महिलाओं ने इससे इनकार किया है.More Related News
