)
नहीं मिलेगी दुश्मन को छिपने की जगह! 10-20 नहीं पूरे 97 नए फाइटर जेट से लैस होगी इंडियन एयरफोर्स
Zee News
IAF News: तेजस Mk1A भारतीय वायुसेना की आधुनिकीकरण रणनीति का एक महत्वपूर्ण घटक है, जिसका उद्देश्य पुराने हो चुके मिग-21, मिग-23 और मिग-27 बेड़े को बदलना है. 4.5 पीढ़ी के डिजाइन के साथ, Mk1A एक लागत प्रभावी, बहु-भूमिका वाला प्लेटफॉर्म प्रदान करता है जो पाकिस्तान के JF-17 थंडर और चीन के J-10 लड़ाकू विमानों से क्षेत्रीय खतरों का मुकाबला करने में सक्षम है.
Tejas MK1A Light Combat Aircraft: भारत की एक नहीं वैसे तो तीनों सेनाएं हर दिन के साथ मजबूत हो रही है, लेकिन आज का युद्ध आसमान में लड़ा जाता है. इस कारण आसमान पर भारतीय वायुसेना का राज होना बेहद जरूरी है. इसी कड़ी में भारतीय वायु सेना (IAF) अगले साल 97 तेजस Mk1A लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) के दूसरे बैच के लिए ऑर्डर देने वाली है, जिसका उत्पादन 2028 की शुरुआत में शुरू होने वाला है और 2032 तक पूरा होने का लक्ष्य है.
