
नसीरुद्दीन शाह अस्पताल में भर्ती, निमोनिया के बाद फेफड़े में मिला पैच
Zee News
शाह के मैनेजर ने इस सिलसिले में कहा कि वे अस्पताल में दाखिल हैं. यहां वो मेडिकल सुपरविजन में हैं. उन्हें निमोनिया की शिकायत पर यहां लाया गया था.
मुंबई: दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) की तबीयत खराब है और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है. 70 वर्षीय शाह को कथित तौर पर निमोनिया और उनके फेफड़ों में एक पैच का पता चला है और पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा है. हालांकि पहले भी कई बार नसीरुद्दीन की तबीयत को लेकर अफवाहें फैलती रही हैं लेकिन इस बार यह हकीकत है कि वो बीमार हैं. शाह के मैनेजर ने इस सिलसिले में कहा कि वे अस्पताल में दाखिल हैं. यहां वो मेडिकल सुपरविजन में हैं. उन्हें निमोनिया की शिकायत पर यहां लाया गया था. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.More Related News
