
नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन के मंत्रियों के लिए बनाया 'ड्यूटी चार्ट', अमरिंदर सिंह से भी मिले
NDTV India
सिद्धू ने आगामी विधान सभा चुनावों को देखते हुए पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में जन शिकायतों को सुनने के लिए मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है. मुलाकात के बाद सिद्धू ने सीएम के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, पंजाब कांग्रेस भवन में मंत्रियों के रोस्टर के प्रस्ताव पर अत्यधिक सकारात्मक समन्वय बैठक हुई!!
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहाली में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की है और उनके मंत्रियों के एक ड्यूटी चार्ट पर उनसे चर्चा की है. दरअसल, सिद्धू ने आगामी विधान सभा चुनावों को देखते हुए पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में जन शिकायतों को सुनने के लिए मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है. मुलाकात के बाद सिद्धू ने सीएम के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, "पंजाब कांग्रेस भवन में मंत्रियों के रोस्टर के प्रस्ताव पर अत्यधिक सकारात्मक समन्वय बैठक हुई!!"More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












