
नवजात जिंदा शिशु को जिंदा दफनाने की तैयारी में था अधेड़, लोगों की नजर पड़ी तो हो गया फरार
Zee News
एक कहावत, जाको राखे साइयां, मार सके न कोई' उस समय सच हो गई जब एक व्यक्ति नवजात को जिंदा दफना रहा था. बच्चे की रोने सुनकर आसपास के लोग वहां पर आ गए और वह शिशु को छोड़कर फरार हो गया.
सोनभद्र: बच्चों से किसको प्रेम नहीं होता, छोटे बच्चों की मासूमियत को देखकर पत्थर दिल भी पिघल जाते हैं. पर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हैवानियत की हदें पार कर जाते हैं. ऐसा ही एक मामला यूपी के सोनभद्र से सामने आया है जहां पर एक नवजात बच्चे को जिंदा दफनाने की कोशिश की गई. एक कहावत, जाको राखे साइयां, मार सके न कोई' उस समय सच हो गई जब एक व्यक्ति नवजात को जिंदा दफना रहा था. बच्चे की रोने सुनकर आसपास के लोग वहां पर आ गए और वह शिशु को छोड़कर फरार हो गया. सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बच्चे को कब्जे में ले लिया.More Related News
