
नरेंद्र तोमर की दो टूक, कृषि कानून वापस लेने का सवाल ही नहीं
Zee News
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दो टूक कहा है कि तीनों कृषि कानून वापस लेने सवाल ही नहीं उठता.
ग्वालियर: केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को कहा कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानून किसानों की जिंदगी में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे और इनको वापस लेने का सवाल ही नहीं है. उन्होंने कहा कि किसान यूनियन इन कानूनों के अलावा किसी और प्रस्ताव को सामने लेकर आते हैं तो केन्द्र सरकार बात करने के लिए तैयार है. तोमर ने ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'केन्द्र के नए कृषि कानून किसानों की जिंदगी में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले हैं और इनको 30 वर्षों की मेहनत के बाद कृषि वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों ने तैयार किया है. इनको बनाने में केन्द्र सरकार के साथ राज्य सरकारों ने भी प्रयास किए हैं.'More Related News
